पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Increasing Traffic Load In The City But No Parking Facilities

शहर में बढ़ रहा यातायात भार, लेकिन पार्किंग सुविधा ही नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों व व्यावसायिक स्थानों पर पार्किंग की सुविधाएं नहीं होने से दिनभर शहरभर में जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर हो या बजरिया, सभी जगह वाहन चालक ट्रेफिक नियमों को फ़ोलो नहीं करते हुए वाहनों को सरपट दौड़ाते रहते हैं। शहर का स्वरुप बिगाड़ने में यातायात व्यवस्था भी प्रमुख कारण है। शहर के अलावा जिलेभर से यहां पहुंचने वाले वाहनों का दबाव व कई इलाकों में ट्रांसपोर्ट कारोबार से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। मुख्य मार्गों पर ठेले व फेरीवालों ने कब्जा जमाकर वाहनों को निकलने तक की जगह नहीं छोडी है। वहीं व्यावसायिक स्थानों पर भी वाहन चालक बीच सड़क में ही वाहन को खड़ा कर रहे हैं।

शहर में सबसे बड़ी दिक्कत पार्किंग व्यवस्था को लेकर हो रही है। सड़कों पर ही वाहनों को खड़ा करने से पहले से ही अतिक्रमण का दबाव झेलती सड़कें सकरी हो रही है। शहर में पार्किंग जोन विकसित नहीं किए जा रहे हैं। पूर्व में चिन्हित किए गए पार्किन स्थलों को अधिकारी भूल गए हैं।

सवाई माधोपुर| इंदिरा कॉलोनी स्थित कई बैंकों के पास पार्किंग नहीं होने से खड़े वाहन।
खबरें और भी हैं...