पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

औद्योगिक अभिप्रेरणा शिविर का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शहर स्थित रामकुई प्रांगण में औद्योगिक अभिप्रेरणा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर से जुड़े दीपक वर्मा ने बताया कि एमएसएमई विकास संस्थान द्वारा शहर में आयोजित हुए शिविर में संस्थान के कोर्डिनेटर सहायक निदेशक जितेन्द्र कुमार मीना, के.सी. मीना सहायक निदेशक, बलराम मीना अंवेक्षक आदि ने शिविर में उपस्थित महिला पुरुषों को भारत सरकार द्वारा लघु उद्योगों व आर्टिजनों के प्रोत्साहन व उनके लिए सरकार द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता व कलस्टर स्कीम की विस्तृत जानकारी दी। एमएसएमई विकास संस्थान जयपुर से सहायक निदेशक के.सी. मीणा ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे कौशल विकास, उद्यमिता विकास, प्रबंधक विकास आदि के बारे में बताया। संस्थान के जितेंद्र मीणा ने क्लस्टर योजना, स्कूटी योजना, पीएमईजीपी योजना, मार्केटिंग को बढ़ाने के लिए संचालित योजनाओं से अवगत कराया। उद्यमी की रूपेश नामा, दीपक नामा ने भी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। शिविर में लगभग 70 उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बलराम अन्वेषक एमएसएमई विकास संस्थान जयपुर ने किया।

सवाई माधोपुर|औद्योगिक अभिप्रेरणा शिविर में महिलाओं को जानकारी देते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...