पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Information Given In An India Best India Program

एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत मार्च माह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के समन्यक एवं सचिव प्रो. प्रेम सोनवाल ने बताया कि इस दौरान क्लब की मासिक बैठक का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसके बाद साझेदार राज्य असम के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों ने असमिया भाषा में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर असम राज्य के पर्यटन स्थल मानस राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानकारी चस्पा की गई। इसके पश्चात छात्रों को एक असमिया फिल्म दिखाई गई और असमिया भाषा को सीखने के लिए छात्रो को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर असम राज्य के खान-पान एवं वेषभूषा को जानने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जिला संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. हरिचरण मीना एवं सह आचार्य डॉ. ज्योत्सना शर्मा ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत छात्रों को भारत के अन्य राज्यों में संस्कृति, कला, इतिहास, भाषा एवं पर्यटन स्थल की जानकारी मिलती है, जिसमें विविधता में एकता
प्रकट होती है। कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत दिवस भी मनाया गया। इसके पश्चात छात्रो को कोरोनावायरस से अपने आप को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए और इसके बारे में लोगो को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मीठालाल मीना, प्रो. मो. शाहिद जैदी सहित महाविद्यालय के कई कर्मचारियों एवं छात्रों ने भाग लिया।

पटवार संघ की मांगों पर करें उचित कार्रवाई

सवाईमाधोपुर|राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांगों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन में बताया कि राजस्थान पटवार संघ के साथ 28 अप्रेल 2018 को हुए समझौते पर दो वर्ष बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस सम्बन्ध में कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सवाई माधोपुर|पीजी कॉलेज में असम राज्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर असमिया भाषा में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...