पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malarna Dungar News Rajasthan News It Is Important To Get Proper Guidance In Teens

किशोरावस्था में उचित मार्गदर्शन मिलना जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मलारना स्टेशन|ग्राम पंचायत सांकड़ा के समीपवर्ती गांव ऐदलपुर में अलवर मेवात शिक्षा एवं विकास संस्थान एमिड के सहयोग से संचालित फाया परियोजना के अंतर्गत किशोर व किशोरियों के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलस्टर कॉर्डिनेटर चन्द्रकला जागा ने किशोर किशोरियों को किशोरावस्था के लक्षण, शारीरिक बदलाव, व्यवहार व भावनात्मक बदलाव के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि इस अवस्था में उचित मार्गदर्शन मिलना जरुरी है। इस अवसर पर कई लोग एवं किशोर-किशोरियां मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...