- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Kanhaiya Riot Of Katar Village Thronged Crowd
कटार गांव के कन्हैया दंगल में उमड़ी भीड़
ग्राम कटार में होली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों की गायन पार्टियों द्वारा एक से बढ़कर एक धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट वीरेंद्र सिंह धाबाई ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोग्राम से समाज में भाईचारा बढ़ता है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इसके साथ ही गुर्जर समाज को 5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ लेने के लिए गुर्जर समाज के बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
सवाई माधोपुर| कटार गांव में आयोजित कन्हैया दंगल में प्रस्तुति देते कलाकार और मौजूद श्रोता।