- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Lottery Allocation Of Liquor Shops In The District
जिले में शराब की दुकानों का लॉटरी से हुआ आवंटन
जिले की शराब दुकानों की आवंटन लॉटरी गुरुवार को रणथम्भौर रोड़ स्थित एक मैरिज गार्डन कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा निकाली गई। शराब दुकानों की लॉटरी आवंटन के दौरान लॉटरी खुलने पर किसी के चेहरे खिल उठे तो कोई मायूस हो गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा, जिला परिषद के एसीईओ रामचन्द्र मीणा, जिला आबकारी अधिकारी मधुसूदन सैनी सहित अन्य अधिकारी व आबकारी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला आबकारी अधिकारी सैनी ने बताया कि वर्ष 2020-21 की आबकारी नीति के तहत जिले की देशी मदिरा समूह की 76 व विदेशी मदिरा/बीयर की 18 दुकानों की आवंटन लॉटरी जिलाधिकारियों की उपस्थिति में निकाली गई। गंगापुरसिटी की 8 विदेशी मदिरा एवं बीयर दुकानों की लॉटरी निकाली गई। इसके बाद सवाईमाधोपुर की विदेशी मदिरा एवं बीयर की ़10 दुकानों की लॉटरी के माध्यम से आवंटन हुआ। अंत में देशी मदिरा समूह गंगापुरसिटी व सवाईमाधोपुर की 76 समूह की दुकानों की लॉटरी निकाली गई।
11 करोड़ 86 लाख का राजस्व अर्जित
जिले में आबकारी विभाग ने मदिरा दुकानों के आवंटन की लॉटरी प्रक्रिया के दौरान 11 करोड़ 86 लाख 20 हजार रुपए की आय अर्जित हुई है। सवाई माधोपुर जिले में कुल 76 देशी मदिरा समूह व 18 विदेशी/बीयर शराब दुकानों के लिए 3 हजार 954 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए।
सवाईमाधोपुर| आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद आवेदक।