- Hindi News
- National
- Malarna Dungar News Rajasthan News Malarna Chaud Received Troma Center Malarna Dungar39s College Gift
मलारना चौड़ को मिला ट्रोमा सेंटर मलारना डूंगर को कॉलेज की सौगात
मलारना चौड़ | सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार के प्रयासों से शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर पड़ने वाले मलारना चौड़ कस्बे में ट्रोमा सेंटर खोलने की सौगात दी है। ट्रोमा सेंटर की घोषणा होने के बाद से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
जानकारों की माने तो ट्रोमा सेंटर एक तरह से अस्पताल ही है। इसमें कोई सड़क दुर्घटना आदि में घायलों का तुरंत इलाज कर राहत प्रदान की जाती है। इसमें अत्याधुनिक चिकित्सीय पद्धति से लैस सुविधाएं होती है, जो घायलों को तुरंत राहत देती है। मलारना चौड़ सवाई माधोपुर जिले का एक बड़ा कस्बा है। वहीं मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र का जनसंख्या की दृष्टि से मलारना डूंगर और खिरनी के बाद तीसरा बड़ा गांव है। साथ ही उपखंड में क्षेत्रफल के हिसाब से यह सबसे बड़ा कस्बा है। खिरनी व मलारना डूंगर दोनों कस्बे हाइवे से कटे हुए हैं, वहीं मलारना चौड़ मुख्य हाइवे पर स्थित है। खास बात यह है कि मलारना चौड़ सवाई माधोपुर और लालसोट का मिड प्वॉइंट (मध्य बिंदु) माना जाता है, जिससे इस कस्बे की महत्ता और बढ़ जाती है।
मलारना डूंगर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट सत्र के दौरान उपखंड मुख्यालय मलारना डूंगर पर कॉलेज खोलने की घोषणा होने के साथ ही लोगों में खुशी की लहर छा गई। पिछले 20
सालों से मलारना डूंगरवासी यहां कॉलेज खोलने की मांग करते आ रहे हैं। कॉलेज के अभाव में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 40 किलोमीटर दूर सवाई माधोपुर या गंगापुर जाना पडता था। अब यहां कॉलेज खुल जाने से स्थानीय सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।