- Hindi News
- National
- Khandar News Rajasthan News Mass Marriage Conference To Be Held On 26 April
26 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, बैठक में सम्मेलन समिति का गठन
सवाई माधोपुर|सैनी विकास संस्थान की जिला कार्यकारिणी, भामाशाहों एवं संस्थान के साधारण सदस्यों की जनरल मीटिंग सैनी छात्रावास में जिलाध्यक्ष भागचंद सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2019-20 में छात्रावास में नवीन आठ हॉल मय बरामदा, निशुल्क भामाशाह दूध योजना, छात्रावास के आवासीय छात्रों के राजकीय सेवा में चयनित परिणामों की संतोषजनक प्रगति रिपोर्ट मीटिंग में प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही बैठक में 26 अप्रैल आखातीज पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर सम्मेलन समिति का गठन किया गया। इसमें मुख्य संरक्षक छोटेलाल सैनी, संयोजक भागचंद सैनी और अध्यक्ष भवानीशंकर सैनी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष उमाशंकर सैनी ने संस्थान के बजट खर्च पर चर्चा की। जिला मंत्री सूरजमल सैनी ने छात्रावास में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में बिशनलाल, हंसराज, नानकराम, कमल, रामराज, मुकेश सैनी आदि मौजूद थे।