सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के विरोध में ज्ञापन
बौंली|बौंली उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर सीएए, एनआरसी एवं एनपीए का विरोध व्यक्त किया। मुस्लिम समाज के लोग नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे, जहां सीएए, एनआरसी एवं एनपीए को जन विरोधी एवं संविधान विरोधी बताते हुए इसका विरोध व्यक्त किया। साथ ही इसे निरस्त करवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शहर काजी बदीउद्दीन, बुंदु खां पठान, आदि सहित मुस्लिम मुंतेजमा कमेटी के पदाधिकारी व मुस्लिम समाज के कई लोग थे।