पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Memorandum Submitted To Collector Against Npr

एनपीआर के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवाईमाधोपुर|एनपीआर को लागू नहीं करने को लेकर शुक्रवार को गुलाब बाग बजरिया में ज्वाइंट एक्शन कमेटी अध्यक्ष काजी निसार उल्लाह की अध्यक्षता में मुस्लिम समुदाय द्वारा विरोध सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद एनपीआर को रिजेक्ट करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। गुलाब बाग में आयोजित एनपीआर की विरोध सभा में उपस्थित लोगों ने सेंसर का विरोध नहीं कर एनपीआर का विरोध करने करने कि शपथ ली। इसके बाद एनपीआर को रिजेक्ट करने, सेंसर के लिए अलग से तारीख का ऐलान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौँपा। ज्ञापन देने वालों में ज्वाइंट एक्शन कमेटी अध्यक्ष काजी निसार उल्लाह, हाफिज अबरार अहमद, जफर अमीन, काजी इरफान उल्लाह, मौलाना मुहम्मद नौमान कासमी, मौलाना अबसार नदवी आदि शामिल थे।
खबरें और भी हैं...