- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Milk Consecration Of Shiva Statue In Gopalji Temple
गोपालजी मंदिर में शिव प्रतिमा का दुग्ध अभिषेक
मलारना चौड़|कस्बे में स्थित गोपालजी मंदिर में शुक्रवार को श्री केदारेश्वर महादेव की प्रतिमा पर एकादश विद्वानों द्वारा दुग्ध अभिषेक के साथ रुद्राष्टाध्याई के स्वर वाचन किया। इसमें आचार्य दीपक कुमार चौबे कोड्याई, रामेश्वर प्रसाद, हेमराज दीक्षित बौंली, दयानंद बहनोली, केदार चौबे कोड्याई, नवल किशोर बहनोली, हेमराज शर्मा सवाई माधोपुर, बाबूलाल शर्मा बौंली, नवल गौत्तम निवाई, गिरधारीलाल शर्मा बहनोली, गणेश थडोली ने रुद्राष्टाध्याई का पठन किया। सेवक कमलेश मंगल द्वारा पूजा अर्चना कर पुष्प बंगला झांकी बनाई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर मनौतियां मांगी।