पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुस्लिम समाज ने नोटिस का विरोध किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मलारना डूंगर|नोटिस देने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देने आए मुस्लिम समाज के लोग।

मलारना डूंगर|कस्बे के मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को उपजिला कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पाबन्दी के नोटिस जारी करने का विरोध जताया है। जुलूस के रुप में युवक उपजिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तथा एक शिष्टमंडल ने उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पूर्व में सीएए व एनआरसी के विरोध में ज्ञापन दिया गया था, जिस पर प्रशासन द्वारा दुराग्रह से ग्रसित होकर कुछ युवकों के खिलाफ पाबन्दी के नोटिस जारी किए, जो सरासर गलत है। प्रशासन द्वारा जारी पाबन्दी के नोटिस वापिस लिए जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...