- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Nagina Bano In The Dandi March Competition And Sikander Khan Were The First In The Student Section
दांडी मार्च प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में नगीना बानो व छात्र वर्ग में सिकंदर खान रहे प्रथम
राजकीय आईटीआई संस्थान सवाई माधोपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के तहत ‘’गांधीजी की दांडी मार्च यात्रा’’ विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आईटीआई प्रभारी रामधन मीना व अनुदेशक जयसिंह भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में 105 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनसे महात्मा गांधी की दांडी मार्च यात्रा को लेकर 30 प्रश्न पूछे गए। इसमें छात्रा वर्ग से नगीना बानो प्रथम, द्वितीय स्थान पर करिश्मा महावर एवं तृतीय स्थान पर बीना सैनी रही। वहीं छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर सिकंदर खान व तालीम खान, द्वितीय स्थान पर नितिन महावर और तृतीय स्थान पर शिवराज माली, विशाल सिंह राजावत व दिलखुश योगी रहे। इस अवसर पर अनुदेशक जयसिंह भारद्वाज, लक्ष्मण दास, बुद्धिप्रकाश, भीमसिंह, सुनील शर्मा, बद्री गुर्जर, आरिफ खान, जसराज मेरोठा, कमलेश प्रजापत, विजेंद्र मीना, जयंत सिंह, फुलचंद सैनी आदि उपस्थित थे।
सवाई माधोपुर|राजकीय आईटीआई संस्थान में आयोजित दांडी मार्च प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी और मौजूद विद्यार्थी एवं स्टाफ।