पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Nutrition Fortnight Will Be Celebrated Till 22 March

22 मार्च तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अन्तर्गत शिक्षा विभाग द्वारा जिले में 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा दिवस मनाया जा रहा है, जो 8 मार्च से ही शुरू हो गया है।

राजस्थान सरकार में मीड डे मील योजना की अतिरिक्त आयुक्त हेमप्रभा ने कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग को एक आदेश जारी कर इसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। पोषण पखवाड़ा के तहत सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति की विशेष बैठक कर पोषण एवं न्यूट्रिशन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की जाएगी। वहीं कक्षा 1 से 12 तक की समस्त कक्षाओं के लिए पोषण मॉनिटर बनाए जाएंगे, जो इस बात का ध्यान रखेंगे कि विद्यार्थी प्रतिदिन नाश्ता करते हैं और नियमित रूप से संतुलित पोषक तत्वों से युक्त भोजन कर रहे हैं।

इस पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में खाना खाने से पूर्व छात्र-छात्राओं के हाथ धोने, नाखून काटने एवं सफाई का विशेष ध्यान रखने की जानकारी भी विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। पोषण पखवाड़ा के अन्तर्गत स्कूल रिपोर्ट कार्ड की तरह स्कूल के प्रत्येक बच्चे का एक रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जाएगा, जिसमें बच्चे के सभी न्यूट्रिशन इंडिकेटर्स संधारित किए जा सके। इस बारे में टोडरा फलौदी के राजकीय अशोका उमावि के प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बच्चों की परीक्षा एवं छुट्टियों के चलते पोषण पखवाड़ा मनाना संभव नहीं है। फिर भी शिक्षा विभाग से जानकारी लेकर इस पर कार्य करने का प्रयास करेंगे। वहीं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना का कहना है कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 30 मार्च तक स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां रहेगी, लेकिन विद्यालय स्टाफ यथावत आकर पोषण पखवाड़ा मनाने के लिए अपना कार्य करेगा। बच्चे नहीं आने की स्थिति में पोषण रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए स्कूल स्टाफ बच्चों के साथ
कैसे समन्वय बिठायेगा, ये जानकारी वहीं बताएंगे।

बरवाड़ा में सिविल न्यायालय खुलवाने के लिए विधायक को दिया ज्ञापन

चौथ का बरवाड़ा|कस्बे में सिविल न्यायालय खुलवाने तथा अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने जयपुर स्थित विधानसभा के विधायक कार्यालय में ज्ञापन दिया। ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विनोद जैन एवं सुधीर कुमार एडवोकेट ने बताया कि क्षेत्रिय विधायक अशोक बैरवा को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि चौथ का बरवाड़ा में सालों पहले तहसील कार्यालय खुला था। नौ साल पहले एसडीएम कार्यालय खोला गया है। अब यहां पर सिविल न्यायालय की जरूरत है, जिसके चलते लोगों को सवाई माधोपुर जाने की मजबूरी रहती है। ऐसे में विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही विधायक के साथ पशुपालन मंत्री से भी मुलाकात की गई, जिसमें बलरिया में पशु चिकित्सा केंद्र को लेकर ज्ञापन दिया गया।

खबरें और भी हैं...