- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Officials Should Make People Aware Of The Ill Effects Of Female Feticide
कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करें अधिकारी
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला एवं पीएनडीटी नोडल अधिकारियों प्राधिकारियों का प्रशिक्षण डॉ. एस.पी. सिंह जिला समुचित प्राधिकारी (पीसीपीएनडीटी) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला कलेक्टर ने जिले के समुचित प्राधिकारियों को गर्भधारण पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के सफल क्रियान्वयन करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कानून के अंतर्गत सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टरर्स को उसकी पोशाक (एप्रेन) पर अपना नाम पदनाम लिखा होने, सोनोग्राफी कमरे के बाहर और हॉस्पिटल में उसका नाम इत्यादि का उल्लेख होना चाहिए, प्रत्येक उपखण्ड को उपखण्ड सलाहकार समितियों की बैठकों एवं उपखण्ड में पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्रों का समय समय पर निरीक्षण नियमानुसार करने चाहिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. तेजराम को निर्देश दिए कि आगामी दिनों में एक कार्यशाला का भी आयोजन करें, जिसमें महिला अधिकारिता विभाग, शिक्षा सहित एनजीओ इत्यादि को सम्मिलित करें, जिससें वे सभी आम जन में जागरूकता उत्पन्न कर सके। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने प्रशिक्षण में जिले एवं उपखण्डों के समुचित प्राधिकारियों तथा उन्हें सलाह देने वाली उपखण्ड स्तरीय सलाहकार समितियों इत्यादि के बारे मे विस्तृत चर्चा की। ओमप्रकाश सौलंकी (डिप्टी एसपी) ने कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या के दुष्परिणामों के तहत लगातार हो रहे सामाजिक अपराधों के बारे में जानकारी दी। आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के कानूनी प्रावधानों, बेटी अनमोल है, कन्या भ्रूण जांच/हत्या या लिंग चयन करने वाले के बारे में सूचना देने के लिए सरकार द्वारा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख का इनाम, 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाट्स एप नंबर 9799997795, ई-मेल आईडी पर देने के बारे में, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, बालिका संबल योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य जानकारी तथा डिकॉय ऑपरेशन के बारे में बताया। साथ ही अपील की गई सभी डेप रक्षक बनकर लिंग चयन करने वालों के खिलाफ विभाग का सहयोग करें। इस अवसर पर डॉ. कैलाश चंद सोनी उपखण्ड समुचित प्राधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. दौलतराम यादव उपखण्ड समुचित प्राधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य), डॉ. कमलेश मीना उपखण्ड समुचित प्राधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अब्दुल अजीज कागजी उपखण्ड समुचित प्राधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं जिला क्षय रोग अधिकारी, आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी), डॉ. बी.एल. मीना प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, प्रियंका शर्मा उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रतिभा शर्मा इंचार्ज एपेक्स रणथम्भौर सेविका, सुरेश चंद गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार गौतम संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सहित खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रेडियोलॉजिस्ट उपस्थित रहे।
किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए
खंडार| भारतीय किसान संघ तहसील खंडार के पदाधिकारियों ने खंडार तहसीलदार देवी सिंह को ज्ञापन सौपकर किसानों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। किसानों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए सभी पटवारियों को आदेश प्रदान कर ए 35 गिरदावरी किसानों को शीघ्र दिलवाने की व्यवस्था की जाए। 18 मार्च से खरीद पंजीयन शुरू हो रहा है।