उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित
सामाजिक सरोकारों के तहत विनायक आइस पार्लर के तत्वावधान में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम 17 मार्च को दोपहर 1.30 बजे से आलनपुर स्थित दुर्ग पैलेस में होगा। कार्यक्रम में केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। दैनिक भास्कर इसमें मीडिया पार्टनर रहेगा। कार्यक्रम संयोजक विरेंद्र सिंह धाभाई ने बताया कि इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक ललिता सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए मोटिवेशन सेमीनार, बंपर ड्रा, एकल ड्रा प्रतियोगिता होगी। पात्र महिलाओं का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा।
सम्मान के योग्य महिलाओं को सूचना दी जाएगी। 11 तक जमा होंगे आवेदन: सम्मान समारोह के लिए ऐसी महिलाएं जिन्होंने व्यक्ति, राष्ट्र, समाज के लिए कार्य किया है, जो कि नेतृत्व करती हों, संगठनों में रहकर जनहित के कार्य करती हों, इसके अलावा शिक्षा, सामाजिक सरोकार, मानव सेवा भाव आदि कार्य किए हों, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
इसके लिए संबंधित महिला अपने संदर्भ में एक सादा कागज पर लिखकर विनायक आइस पार्लर नेहानगर हाउसिंग बोर्ड में 11 मार्च तक जमा करा सकती हैं।
कार्यक्रम के तहत एकल डांस प्रतियोगिता होंगी, जिसमें केवल महिलाएं ही भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता के लिए व्हाट्सएप नंबर 8112256121 पर भेज सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9414030866 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग, विश्वास हॉस्पिटल, उत्सव संस्कार, सुरभि सीनियर सेकंडरी स्कूल, इम्मानुएल स्कूल सहयोगी रहेंगे।