- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Pavement Should Be Constructed In Ravanjana Chaud
रवांजना चौड़ में नाले का पक्का निर्माण करवाया जाए
पीपलवाड़ा|ग्राम पंचायत रवांजना चौड़ में गांव के बीच से निकल रहे नाले का पक्का निर्माण नहीं होने के कारण पानी की निकासी सही प्रकार से नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रास्ते के पास से नाले का निर्माण करवाया गया था, लेकिन नाले का निर्माण पक्का नहीं होने के कारण गंदे पानी की निकासी सही प्रकार से नहीं हो पाती है। ऐसे में घरों से निकलने वाला सारा गंदा पानी बीच सड़क पर ही जमा रहता है, जिससे वहां कीचड़ व गंदगी फैली रहती है।