- Hindi News
- National
- Malarna Dungar News Rajasthan News People Cheered Fireworks On The Announcement Of Opening Of College In Malarna Dungar
मलारना डूंगर में कॉलेज खुलने की घोषणा पर लोगों ने आतिशबाजी कर जताई खुशी
कस्बे में कॉलेज खुलने की जानकरी मिलने पर क्षेत्र के युवकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।
गंगापुर मोड़ पर सलाम पहलवान, सरफराज, कोसर अली, जलीस, रइस, साबिर बहतेड़, सलीम शेषा, सिकन्दर मलारना चौड़ आदि दर्जनों युवकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। सलाम पहलवान ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सालों पुरानी मांग व आवश्यकता को क्षेत्रीय विधायक दानिश अबरार ने गंभीरता से लेते हुए मलारना डूंगर में कॉलेज खुलवाया। मलारना डूंगर में कॉलेज शिक्षा प्रारम्भ होने पर उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूर नहीं जाना पडेगा।
मित्रपुरा के राआउमावि में विज्ञान संकाय खुलने पर लोगों ने जताई खुशी
मित्रपुरा|कस्बे में लम्बे समय से चली आ रही विज्ञान संकाय की मांग को पूरी होने के बाद कस्बेवासियों ने खुशी जाहिर की है। जानकारी के अनुसार मित्रपुरा स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय क्षेत्र का सबसे पुराना संचलित विद्यालय है और यह आसपास के करीब 30-35 गांवों का केंद्र है। यहां लंबे समय से विज्ञान संकाय खोलने की मांग की जा रही थी। इस मांग के पूरी होने पर गांव के मुखराज मीना, महावीर सिंह राजावत सहित अन्य लोगों ने विधायक इंद्रा मीना का आभार जताया। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी नवीन संकाय खुलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है।
मलारना डूंगर|मलारना डूंगर में कॉलेज खुलने की जानकारी पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर करते युवक।