पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandar News Rajasthan News People Disturbed By Dirt Difficult To Get Out

गंदगी से लोग परेशान, निकलना हुआ मुश्किल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाटोदा|बरनला उप तहसील के अंतर्गत मोरपा गांव में गंदगी की समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ग्राम पंचायत प्रशासन लाखों की राशि खर्च करने के बावजूद सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। गांव का आलम यह है कि गली से लेकर हर मोहल्ले तक गंदगी फैली हुई है, जिसके कारण ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो रहा है। भाडौती-मथुरा हाइवे से गांव को जोडने वाली सडक पर कई दिनों से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। वहीं गांव के अंदर नालियां खचाखच गंदगी से भरी पड़ी हुई है। स्थानीय ग्रामवासियों ने भाडौती-मथुरा हाइवे से गांव को जोडने वाली सडक सहित पूरे गांव में फैली गंदगी की शीघ्र सफाई करवाने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...