पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुदरी के साथ ही फूलडोल मेला संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड मुख्यालय पर धूलेंडी के दूसरे दिन दूज से लगने वाला फूलडोल का मेला शुक्रवार को गुदरी के साथ सम्पन्न हुआ।

मेले में गुदरी के दिन महिलाओं ने आने वाले गर्मी के दिनों में ठंडा पानी रखने के लिए मिट्‌टी के काले मटके-मटकियां खरीदे। इनके अलावा महिलाओं ने मिट्‌टी के बने तवे, कुल्हड़, बिलोनी आदि भी खरीदे। गौरतलब है कि इस मेले में कस्बे सहित आस-पास के गावों के कुम्हार जाति के लोग मिट्‌टी के बने बर्तन बेचने आते हैं। ऐसा माना जाता है कि सर्दी के दिनों में बने मिट्‌टी के मटकी एवं मटकों में गर्मी के दिनों में ठंडा पानी रहता है, ऐसे में महिलाएं गर्मी में पानी को ठंडा रखने की आवश्यकता की पूर्ति के लिए काले मटके एवं मटकियां खरीदते हैं। मेले में मिट्‌टी के बर्तनों के अलावा मनोरंजन के साधन चकरी एवं झूले लगने सहित सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचने की दुकानें, लोहे एवं लकड़ी के सामान बेचने की दुकानें भी लगी हैं, जिन पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा चाट-पकोड़ों के ठेलों सहित अन्य कई दुकानें लगी है, जिन पर लोगों ने तीसरे दिन भी खरीदारी की एवं मेले का आनंद लिया।

बौंली|बौंली में फूलडोल मेले में मिट्‌टी के बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...