दूसरे दिन भी चरम पर रहा फूलडोल का मेला
बौंली|बौंली में फूलडोल मेले में खरीददारी करती हुई महिलाएं।
बौंली|उपखंड मुख्यालय पर धुलेंडी के दूसरे दिन दूज से लगने वाला फूलडोल का मेला गुरूवार को भी अपने चरम पर रहा। मेले में मनोरंजन के साधन चकरी एवं झूले लगने सहित सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचने की दुकाने, मिट्टी के बर्तन बेचने की दुकानें, लोहे एवं लकड़ी के सामान बेचने की दुकानें लगी है। इसके अलावा चाट-पकोड़ों के ठेलों सहित अन्य कई दुकानें लगी है, जिन पर लोगों ने दूसरे दिन भी खरीददारी की एवं मेले का आनंद लिया। महिलाओं को विशेषकर सौंदर्य प्रसाधन के सामान सहित मिट्टी के बर्तन एवं अन्य सामान खरीदते देखा गया।