- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Physician And Staff Absent In Rcho Inspection
आरसीएचओ के निरीक्षण में चिकित्सक और स्टाफ अनुपस्थित
सवाई माधोपुर| चिकित्सा संस्थानों पर मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश मीना व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा ने अमरगढ़ चौकी आदर्श पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा संस्थान पर सांय कालीन पारी में मात्र तीन लोग ही उपस्थित मिले।
आरसीएचओ ने बताया कि बाकी स्टाफ डॉ. विनीता मीना आयुष चिकित्सक, पुरूषौत्तम लाल गुप्ता मेल नर्स, मनीष भारद्वाज मेल नर्स, अनुबाला शर्मा फार्मासिस्ट, एलसम्मा एलएचवी, द्रोपदी शर्मा एएनएम अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसकी जानकारी राज्य स्तर पर निदेशालय को भिजवा दी गई है।