- Hindi News
- National
- Bonli News Rajasthan News Physician Honored For Providing Excellent Services In Safe Motherhood Campaign
सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सक सम्मानित
सवाई माधोपुर| जिले में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 9 तारीख को गर्भवतियों की प्रसवपूर्व जांच की जाती है। इस अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले निजि चिकित्सकों एवं चिकित्सा संस्थानों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सेवा करने पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथ का बरवाडा को प्रथम, अर्बन पीएचसी मानटाउन को द्वितीय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूरवाल को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। वहीं निजि चिकित्सक कैटेगरी में डॉ. रेखा शर्मा व डॉ. सुरेखा जैन को संयुक्त रूप से प्रथम, डॉ. ज्योति गुप्ता को द्वितीय व डॉ. मनीषा मीना को तृतीय पुरस्कार दिया गया।