पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Police And Administration Crackdown On Illegal Gravel Storage 15 Trolley Gravel Seized

पुलिस व प्रशासन ने की अवैध बजरी भंडारण पर कार्रवाई, 15 ट्रॉली बजरी जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अवैध बजरी खनन, परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन एवं खनिज विभाग ने कार्रवाई की। तहसीलदार सवाई माधोपुर गोपाल सिंह हाडा ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तहसीलदार, गिरदावर, पुलिस थानाधिकारी एवं खनिज विभाग की टीम ने जडावता गांव के निकट खातेदारी की भूमि पर लगभग दस ट्राली बजरी जब्त की। जब्त की गई बजरी को हल्का पटवारी के सुपुर्द किया गया तथा निर्देशित किया कि जब्त बजरी को कोई खुर्द-बुर्द करता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाए। सहायक अभियंता खनिज ललित कुमार भी मौजूद थे। एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ ने बताया कि अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगतार प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

सवाई माधोपुर| जडावता गांव के निकट बजरी के अवैध भंडारण पर कार्रवाई करती संयुक्त टीम। 
खबरें और भी हैं...