पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bonli News Rajasthan News Police And Mining Department39s Action Triggered Mafia

पुलिस एवं खनन विभाग की कार्रवाई से माफिया में हड़कंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बौंली पुलिस एवं खनन विभाग ने अवैध बजरी परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त
करने की कार्रवाई की है। पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल मुस्ताक खान ने बताया कि पुलिस एवं खनन विभाग ने थाना क्षेत्र के बपूंई गांव में यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बजरी के
ट्रेक्टर-ट्रॉली ले जा रहे कुछ ट्रेक्टर चालक अपने वाहन को छोडकर भाग छूटे। ऐसे में पुलिस कर्मियों को ट्रेक्टर चलाकर बजरी के ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस थाने तक लाना पडा। पुलिस की इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया।

बौंली| बजरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली के जब्त कर चलाकर पुलिस थाने ले जाते पुलिस के जवान।
खबरें और भी हैं...