- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Premdevi Meena Becomes Sarpanch Sangh President Of Baunli Panchayat Samiti
प्रेमदेवी मीना बनी बौंली पंचायत समिति की सरपंच संघ अध्यक्ष
बौंली|पंचायत समिति बौंली के सरपंच संघ के गठन को लेकर बौंली-जस्टाना सड़क मार्ग पर स्थित नागोलाव बांध पर सरपंचों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरपंच संघ कार्याकरिणी के सभी पदों के लिए सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इसमें कोड्याई सरपंच प्रेमदेवी मीना को अध्यक्ष, कोलाड़ा सरपंच भंवर सिंह राजावत को उपाध्यक्ष, बागडौली सरपंच गम्भीर मल गुर्जर को महामंत्री, झनून सरपंच सीमादेवी मीना को कोषाध्यक्ष एवं कुशलपुरा सरपंच हुकम चंद को संरक्षक चुना गया। सभी चुने गए पदाधिकारियों को अन्य सदस्यों द्वारा माला पहनाकर स्वागत
किया गया।