पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Rally Rally To Protect Against Corona Virus

कोरोना वायरस से बचाव के लिए निकाली रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवाईमाधोपुर|कोरोना वायरस से बचाव के लिए रैली निकालकर लोगों को जागरूक करते आंगनबाड़ी केन्द्र सात प्रथम खैरदाकी कार्मिक एवं क्षेत्र के लोग।

सवाईमाधोपुर| खैरदा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र सात प्रथम की आंगनबाड़ी कार्मिकों ने शनिवार को रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताकर जागरुक किया। रैली में क्षेत्र की महिलाएं एवं बच्चें भी शामिल रहे। आंगनबाड़ी कार्मिक चित्रलेखा भदौरिया ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए खैरदा क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही वायरस से बचाव के उपाय बताए गए। रैली में क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों ने भी भाग लिया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने लोगों को बताया कि कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए सबसे बेहतर तरीका अल्कोहल युक्त सैनीटाइजर या साबुन और पानी से हाथ को साफ करते रहना है। ऐसा करने से आप अपने हाथों पर लगने वाले संक्रमण को खत्म कर सकते हैं। इस संक्रमण से बचने के लिए हमेशा हाथ धोएं और खांसी व छींकने वाले किसी भी शख्स के साथ निकट संपर्क से बचें।
खबरें और भी हैं...