पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bonli News Rajasthan News Roads Will Be Made From Baoli To Udgaon Mamdoli And Galadkala

बौंली से उदगांव, मामडोली और गालदकला ंतक बनेंगी सड़कें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सार्वजनिक निर्माण विभाग बौंली के अंतर्गत पुरानी तीन सड़कों का एसआरएफ योजनांतर्गत नवीनीकरण होगा। इसके लिए बामनवास विधायक इंद्रा मीना ने शनिवार को शिलान्यास किया। सबसे पहले विधायक ने बौंली-भेडोली रोड पर टैगोर कॉलेज के पास बौंली से भेडोली होते हुए उदगांव तक 12 किलोमीटर सडक के नवीनीकरण के लिए शिलालेख पट्‌टिका का पूजन करवाकर, अनावरण कर एवं फीता काटकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़कों के नवीनीकरण हो जाने से क्षेत्र के लोगों को सडकों की सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर बौंली सरपंच कमलेश देवी जोशी, उपजिला कलेक्टर संतोष करोल, विकास अधिकारी सुशीला यादव, कोड्याई सरपंच प्रेमदेवी मीणा, कांग्रेस के ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष भरतलाल गुर्जर, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सोमराज मीना, हरिप्रसाद मीना, ओमप्रकाश जोशी, हनुमान मीना खिरखड़ी, अफजल खान आदि उपस्थित थे। बौंली के बाद विधायक ने बौंली-जस्टाना मार्ग पर बालाजी के मंदिर के पास बौंली-जस्टाना सडक मार्ग से मामडोली तक पांच किलोमीटर सडक के नवीनीकरण के लिए तथा कोड्याई से गालदकलां तक 4 किलोमीटर तक सडक के नवीनीकरण के लिए शिलान्यास किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सडक का काम करने एवं निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

बौंली| बौंली में बौंली-भेडोली सडक मार्ग का फीता काटकर शिलान्यास करती विधायक और मौजूद अन्य लोग।
खबरें और भी हैं...