- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Safe Escape Is The Best Way To Escape From Corona
सुरक्षित बचाव ही कोरोना से बचने का श्रेष्ठ मार्ग
सवाई माधोपुर मुख्यालय पर स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कई छात्र-छात्राओं व नर्सिंग शिक्षकों ने अपने संबोधन में कोरोना के आकार-प्रकार, जांच व बचाव से संबंधित विचार व जानकारियां साझा की। कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. अजीज आजाद ने कहा कि कोरोना से संक्रमित 80 प्रतिशत मरीज साधारण प्रवृत्ति के होते हैं, जिनका समय रहते इलाज करवाए जाने पर आगे फैलने की संभावना नहीं रहती। मात्र 7 प्रतिशत रोगी गंभीर रूप लेते हैं, जिनका सुविधा सम्पन्न अस्पतालों में पृथकीकरण के माध्यम से इलाज कर सामुदायिक प्रभाव फैलने से रोकना जरूरी हो जाता है। सामान्य व्यक्तिगत व श्वास संबंधी स्वच्छता रखकर कोरोना से बचाव संभव है। कार्यक्रम के अंत में निदेशक माहेनूर आजाद ने सभी का धन्यवाद प्रेषित करते हुए घोषणा की कि महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं कोरोना पर जनजागरण कार्यक्रम के तहत जनहित में 17 मार्च को आदर्शनगर व आस पास के क्षेत्र में जागरूकता जनसंपर्क व पंफलेट्स वितरण का कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
सवाई माधोपुर| कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते वक्ता तथा मंचस्थ अन्य अधिकारी।