पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खंडार मॉडल स्कूल का एसडीएम ने किया निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडार|खंडार मॉडल स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम।

खंडार|स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खंडार का एसडीएम रतनलाल अटल ने निरीक्षण किया। विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखकर उपजिला कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही विद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जाने के राज्य सरकार के संकल्प को साकार करने के प्रयास की सराहना भी की है। एसडीएम ने बताया कि उनके द्वारा स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के साथ अटल रिंकरिंग लेब का निरीक्षण भी किया गया है। रिंकरिंग लैब खंडार उपखंड की एक मात्र लैब है, जिसमें बच्चों में विभिन्न गतिविधियों एवं उपकरणों के माध्यम से वैज्ञानिकता विकसित की जाती है।
खबरें और भी हैं...