पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khirni News Rajasthan News Sdrf Installed Cameras In Chanakyadah The Body Of The Young Man Was Seen

एसडीआरएफ ने चणक्यादह में कैमरे लगाए, दिखाई दिया युवक का शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोलंदा पंचायत के बनास नदी स्थित चणक्यादह में नहाते समय डूबे युवक का चार दिन बाद गुरुवार को भी सुराग नहीं लगा। भरतपुर तथा कोटा की एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार युवक को पानी में ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर गुरुवार शाम को करीब 6.30 बजे एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और टीम ने वहां कैमरे लगाने शुरू किए। शाम करीब सात बजे कैमरे में एक युवक का शव दिखाई दिया। अंधेरा होने के कारण शव को शुक्रवार को निकाला जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को सवाई माधोपुर निवासी 22वर्षीय आरिसुददीन नामक युवक खिरनी के अपने रिश्तेदारों के साथ पिकनिक पार्टी मनाने के लिए सोमवार को चणक्यादह गया हुआ था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। पहले दिन सवाई माधोपुर की सिविल डिफेंस की टीम तथा मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को भरतपुर तथा कोटा की एसडीआरएफ की टीमों द्वारा भी दिन भर ढूंढने के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है, वहीं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी हैरान है कि बनास नदी पानी का बहाव नहीं होने के बाद भी युवक का पता क्यों नहीं लग रहा है।

कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने बनास नदी में गत दिवस डूबे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीमों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जायजा गुरुवार को मौके पर पहुंचकर लिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से आग्रह किया कि वे नदी, पोखर, तालाब में पानी से दूर रहें, विशेषकर बच्चों को इसके लिए समझाएं। कलेक्टर ने पानी में डूबे युवक आरिश पुत्र बसीउद्दीन के परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया। कोटा एवं भरतपुर से आई एसडीआरएफ की टीमें लगातार डूबे युवक की तलाश का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि युवक की तलाश के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स के कमांडेंट से भी मौके से फोन पर बात की।

खिरनी| एसडीआरएफ की टीम मौके पर कैमरे लगाने की तैयारी करती हुई।
खबरें और भी हैं...