- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Seats Reserved For Women In Roadways Buses Jails If Men Do Not Leave Seats
रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित, पुरुषों ने सीट नहीं छोड़ी तो जेल
रोडवेज बस में अब महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की है। यदि कोई पुरुष इन सीटों पर बैठे तो महिलाएं आपको वहां से उठा सकती हैं। महिला के कहने पर भी उस सीट से कोई पुरुष नहीं उठा तो उसे जेल की हवा तक खानी पड़ सकती हैं। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय ने आदेश जारी किए हैं। वहीं दूसरी ओर आदेश को लेकर सवाई माधोपुर डिपो प्रशासन ने बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट 3 से लेकर 8 तक की सीटों को गुलाबी रंग करना शुरू कर दिया है।
रोडवेज बसों में कई बार देखने को मिलता हैं कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष बैठ जाते हैं। जब महिला इसका विरोध करती हैं तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। इसके लिए अब ऐसी स्थिति होती हैं तो चालक या परिचालक बस को निकटतम पुलिस थाने ले जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
आरक्षित सीट पर पुरुष बैठे तो करे व्हाट्सएप: रोडवेज प्रबन्धक भंवरलाल जाट ने बताया कि हर रोडवेज बस में महिलाओं के लिए क्रम संख्या 3 से 8 नंबर तक की सीट आरक्षित है। इसके लिए बाकायदा वे सीटें गुलाबी रंग से पुतनी हुई होगी। आरक्षित सीट नहीं मिलने पर वे मुख्यालय के वहशीपन नंबर 9549456745 पर शिकायत भी दर्ज करवा सकती हैं। ये नंबर सभी बसों में चालक की केबिन के पीछे लिखना अनिवार्य है। साथ ही रोडवेज
कर्मचारियों के व्यवहार की भी इस नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए कई रोडवेज बसों में ना तो महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर गुलाबी रंग करवाया गया हैं और ना ही शिकायत दर्ज करवाने के लिए जारी वहशीपन नंबर चालक की केबिन के पीछे लिखे गए हैं।
आरक्षित सीट 3 से लेकर 8 तक गुलाबी रंग करना शुरू किया
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के रोडवेज डिपो में खड़ी रोड़वेज बस में आरक्षित सीट पर किया गया गुलाबी रंग।