पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवाई माधोपुर। पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए आयोजित शिविर में मौजूद अधिकारी एवं पूर्व सैनिक।

सवाई माधोपुर|सैनिक विश्राम गृह सवाई माधोपुर में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ले. कर्नल (से.नि.) जे.एस. पूनिया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करौली की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस शिविर में पूर्व सैनिकों एवं विरांगनाओं की समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर ही उनका समाधान किया गया। पूनिया ने बताया कि पूर्व सैनिक तथा फैमिली पेंशनर, जो डीपीडीओ से पेंशन ले रहे हैं और जिनकी वार्षिक पहचान नहीं हो पाई, वो अब अपना जीवन प्रमाण-पत्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी या ऑनलाइन ई-मित्र के माध्यम से जल्द से जल्द अपना सत्यापन करवाएं। उन्होंने बताया कि जो जेसीओ/हवलदार सैनिक विश्राम गृह सवाई माधोपुर में संविदा के आधार पर प्रभारी पद के इच्छुक हैं वो अपना आवेदन 18 मार्च 2020 तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय करौली में जमा करा सकते हैं। इस मौके पर सूबेदार कालूराम, हवलदार लच्छीराम, गजेंद्र सिंह, नायक भोला सिंह आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...