पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Swarnakar Samaj Took Out Thakurji39s Procession In Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर में स्वर्णकार समाज ने निकाली ठाकुरजी की शोभायात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर सवाई माधोपुर के स्वर्णकार समाज द्वारा फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाज के अध्यक्ष धनराज सोनी ने बताया 108 गीताजी के पाठ संपूर्ण होने के बाद शहर के रघुनाथजी मंदिर से ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली गई। पुजारी रेवतीरमश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा रघुनाथजी मंदिर से शुरू होकर छीतर चौराहे होते हुए मुख्य बाजार होती हुई सत्यनारायण मंदिर गणेश पीपली के पास पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। इसके बाद सत्यनारायण भगवान के मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। इस दौरान समाज के कोषाध्यक्ष ओम सोनी, रामबाबू सोनी, जगदीश सोनी, गोविंद सोनी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

सवाई माधोपुर| शहर में स्वर्णकार समाज की ओर से निकाली गई ठाकुरजी की शोभायात्रा में सजी झांकी तथा शामिल श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...