पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिच्छीदोना गांव में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तहसील के बिच्छीदोना गांव में गुरुवार को ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरंपच डॉ. आरती भारद्वाज थी। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों सहित अन्य स्कूलों में पढने वाले बिच्छीदोना गांव के 65 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा साल 2019 में बिच्छीदोना गांव के सरकारी सेवा में लगे कार्मिकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरपंच डॉक्टर आरती, रामकेश मीना, सन्तोष मास्टर ने भी अपने विचार प्रकट किए।

ग्रामीण विकास समिति की कार्यकरिणी का पुनर्गठन: कार्यक्रम के बाद ग्रामीण विकास समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्व सम्मति से सियाराम मीना, अनिल शर्मा को संरक्षक, सन्तोष मीना, लक्ष्मण मीना को संयोजक, रामकेश मीना स्टेशन मास्टर को अध्यक्ष, सेजराम मीना उपाध्यक्ष, चेतन शर्मा सचिव, सुरेश बैरवा उपसचिव, रामबाबू योगी उपकोषाध्यक्ष, राजीव मीना संगठन सचिव, जितेन्द्र शर्मा, हरिमोहन मीना प्रवक्ता चुने गए। बृजेश मीना, हनुमान गुप्ता, सुनील मीना, दीपक भारद्वाज को सलाहकार बनाया गया।

खबरें और भी हैं...