पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तहसीलदार ने किया पाली नाके का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडार|राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सीमा पर पाली ब्रिज के पास स्थित पाली नाके का शनिवार को खंडार तहसीलदार देवी सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान नाके पर तैनात सभी कर्मचारियों को तहसीलदार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए। तहसीलदार ने बताया कि नाके पर तैनात सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। यहां कुल 4 कर्मचारी हमेशा तैनात रहते हैं, जिसमें राजस्व विभाग की ओर से पटवारी या गिरदावर, दो आरएसी या पुलिस के जवान, एक ग्राम पंचायत का कर्मचारी शामिल है। नाके पर दो सीसी टीवी कैमरे भी लगे हुए है। निरीक्षण के दौरान नाके पर मौजूद सभी कर्मचारियों द्वारा उन्हें जानकारी दी गई है कि यहां से मध्यप्रदेश की ओर बजरी का अवैध परिवहन एवं निर्गमन बिल्कुल भी नहीं हो रहा है।
खबरें और भी हैं...