- Hindi News
- National
- Khandar News Rajasthan News Tenants Are Wandering To Submit Documents For Compensation Of Crop Problems
फसल खराबे के मुआवजे के लिए दस्तावेज जमा कराने को भटक रहे हैं काश्तकार
क्षेत्र में पिछले दिनों ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए दस्तावेज जमा करवाने के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है।
किसान रामनिवास सैनी, जुनैद खान, साजिद खान, रामकल्याण बैरवा, मदन गुर्जर आदि ने बताया कि उनकी फसल ओलावृष्टि की वजह से नष्ट हो गई है। कलेक्टर एवं जिला प्रभारी मंत्री द्वारा भी पिछले दिनों ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया गया था। राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने के लिए किसानों के दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए थे। होली का अवकाश आ जाने के बाद गुरुवार को कई किसान अपने
आवश्यक दस्तावेज लेकर राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पहुंचे, लेकिन उनको जमा करने के लिए राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी नहीं था। ऐसे में किसानों को बैरंग ही लौटना पड़ा। किसानों ने बताया कि वे अपना काम छोड़कर मुआवजे के लिए दस्तावेज जमा करवाने के लिए आए थे, लेकिन राजीव गांधी सेवा केंद्र पर कोई नहीं मिला। इस बारे में गिरदावर टीकाराम मीणा का कहना है कि पटवारी
और मैंने सभी किसानों के राजीव गांधी सेवा केंद्र एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति पर किसानों के दस्तावेज लिए। किसानों के आरोप निराधार है।
बालेर के राजीव गांधी सेवा केंद्र
पर बिजली निगम का शिविर कल
बालेर | कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर 14 मार्च को बिजली निगम द्वारा बिजली शिविर लगाया जाएगा। जयपुर विद्युत वितरण निगम
लिमिटेड खंडार के अंतर्गत 33/11 केवी सब स्टेशन बालेर के उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल 14 मार्च को राजीव गांधी सेवा केंद्र पर लगने वाले शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। जेईएन हितेन्द्र मीना ने बताया कि
निगम के बकाया अभियान में कृषि व
घरेलु श्रेणी के उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बिजली निगम की ओर से शिविर लगाया जाएगा।