भजन संध्या में झूमे श्रोता, देर रात तक बही भजनों की सरिता
ग्राम पंचायत टापुर में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को होली मिलन समारोह के तहत भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान भजन संध्या में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर टापुर सरपंच तारा देवी सहित प्रेम प्रकाश शर्मा, रामराय चौधरी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सोनम म्यूजिकल ग्रुप कोटा से आए भजन गायकों ने होली महोत्सव के तहत बाबा को भजनों के रंगों से सरोबार किया। भजन संध्या की शुरुआत मालपुरा से गायक सीताराम लाकडा ने देवा देवा गणपति देवा स्वामी तुम से बढकर कौन... से की। इसके बाद ए म्हारा बालाजी घुमा दे घूमर घूमर घोटो... जैसे एक भजनों की प्रस्तुति देकर रात भर श्रोताओं को बिठाए रखा। टोंक से दिव्या नेपाल व सुरेश राव ने भांग तेरी शिवनाथ घोटी नहीं जाती..., भोला माने मेरा..., भोले को कैसे मनाऊ..., सावंरिया मंदिर जाऊ...., होलिया में उड़े से गुलाल छायो रंग केसरिया... की प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। भजन गायक सोनम डांगी ने शिरडी वाले साई बाबा..., लाल लंगोटो तन पे सोहे और गदा तेरे हाथ... भजनों की प्रस्तुतियां दी। डांसर पूजा ने गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल में नया रंग भर दिया। इस अवसर बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।