पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malarna Dungar News Rajasthan News The Bus Passes Through Gangapur Diversion 1 Km Before Going To The Bus Stand

बस स्टैंड पर जाने से 1 किमी पहले ही गंगापुर मोड़ से गुजर जाती है बस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवाई माधोपुर से धौलपुर के लिए चलने वाली रोडवेज बस के स्टाफ की मनमानी के आगे डिपो मैनेजर के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। यह बस कस्बे के अन्दर बस स्टैण्ड पर जाने के बजाय एक किलोमीटर पहले गंगापुर मोड से ही गुजर जाती है। ऐसे में इस बस से सवारी करने वाले लोगों को एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। हालात यह है कि रोडवेज स्टाफ को ना जनता के दर्द से मतलब है, ना अपने कर्तव्यों की परवाह है और ना ही राजस्व बढाने की इच्छा।

बस स्टाफ से अन्दर चलने की कहने पर मुसाफिरों का रोज नए नियम व कानून का पाठ पढ़ाया जाता है। बस के अन्दर नहीं आने के कारण कई लोग निजी बसों में यात्रा करने को मजबूर है तो अत्यावश्यक कार्यवश इस बस से सफर करना पड़े तो परेशानी भुगतनी पड़ती है। इस बारे में कई बार लोगों को रोडवेज अधिकारियों को मौखिक एवं लिखित रुप में अवगत कराया। सवाई माधोपुर रोडवेज मैनेजर ने स्टाफ को अन्दर तक जाने के निर्देश दिए। कुछ दिन तक निर्देशों की पालना के बाद मैनेजर के आदेशों पर इनकी मनमर्जी भारी पड़ने लगी तथा रोडवेज वापिस गंगापुर मोड से ही गुजरने लगी। गौरतलब है कि पूर्व रोडवेज एमडी द्वारा यात्री भार बढाने को लेकर एक गाइडलाइन भी जारी की, जिसमे रोडवेज को बाईपास से नहीं निकालना भी शामिल था। लेकिन रोडवेज स्टाफ को गाइडलाइन की भी परवाह नही हैं। क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में समस्या समाधान की मांग की है।

इस बारे में सवाई माधोपुर रोडवेज डिपो मैनेजर भंवरलाल जाट का कहना है कि हमने रोडवेज स्टाफ को अन्दर तक जाने के निर्देश दे रखे हैं। साथ ही रुट चार्ट में भी बता रखा है, फिर भी कोई बाहर से ही निकलता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...