- Hindi News
- National
- Bonli News Rajasthan News The Danger Of Electrocution From The Electric Header Line Passing Over The Houses
मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन से करंट का खतरा
बौंली उपखंड मुख्यालय पर कई मकानों एवं आवासीय भूखंडों के ऊपर होकर बिजली की 11केवी लाइन के तार निकल रहे हैं, जिसके कारण हमेशा खतरा मंडराता रहता है। गौरतलब है कि कस्बे में बिजली विभाग के ग्रिड स्टेशन की ओर जा रही 11 केवी लाइन के तार कई खेतों, मकानों एवं आवासीय भूखंडों के ऊपर होकर निकल रही है।
उक्त लाइन के तारों के नीचे कई पेड उगे होने से एवं वे तारों को छूने से कई बार स्पार्किंग होती रहती है, जिसके कारण बार-बार बिजली निगम वालों को पेडों को कटवाना पडता है। स्पार्किंग होने के कारण कई बार बिजली की लाइन के तार भी टूट चुके हैं, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। शिवपुरी कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इस हाईटेंशन लाइन के तारों को हटवाने के लिए कॉलोनी के लोगों ने जनसुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे लाइन ज्यों कि त्यों हैं। इसके कारण तार टूटने से एवं अन्य कारणों से हमेशा करंट का खतरा बना रहता है। लोगों ने उक्त हाईटेंशन लाइन के तारों को हटवाने की मांग की है। इस संबंध में बिजली निगम के सहायक रामावतार बैरवा ने बताया कि लाइन को हटाने के लिए जगह की उपलब्धता हो एवं सभी प्रभावित लोग विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करवाएं तो लाइन हट सकती है।
बौंली|बौंली में मकानों के ऊपर से गुजरती हाइटेंशन लाइन के तार।