- Hindi News
- National
- Khirni News Rajasthan News The Story Of Ram Sita Marriage Narrated In Shri Ram Story
श्रीराम कथा में सुनाया राम-सीता विवाह का प्रसंग
खिरनी|कस्बे के लक्ष्मीनाथजी के मन्दिर में चल रही श्रीराम कथा में अयोध्यावासी कथा वाचक बाल योगेश्वर दास महाराज ने धनुषयज्ञ तथा राम-सीता विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कथा में कहा कि राजा जनक के दरबार में शिवजी के धनुष को बडे राजा महाराजा नहीं तोडने के बाद राजा जनक विलाप करने लग गए तथा कहने लगे कि पृथ्वी वीरों से खाली हो चुकी है। मेरी पुत्री सीता के विवाह योग्य कोई राजकुमार इस पृथ्वी पर नहीं है। राजा जनक के वचन सुनकर लक्ष्मण क्रोधित हो गए, भगवान श्रीराम ने उन्हें शांत किया और बाद में गुरु की आज्ञा लेकर के भगवान श्रीराम ने शिवजी के धनुष का तोडा। इसके बाद सीता का विवाह श्रीराम के साथ सम्पन्न हुआ। इसी प्रकार राजा जनक की चारों पुत्रियों के विवाह का प्रसंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद की कथा विस्तार पूर्वक सुनाई गई।