पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News The Student Was Handed The Wrong Paper The Third Year Question Paper Was Replaced Instead Of The Second Year Of Graduation

छात्रा को थमाया गलत पेपर, स्नातक द्वितीय वर्ष की जगह दिया तृतीय वर्ष का प्रश्नपत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रणथंभौर पीजी कॉलेज में चल रही स्नातक परीक्षाओं में एक अनोखा मामला देखने को मिला है। वर्तमान में कॉलेज परिसर के कॉमर्स कॉलेज परिसर में बीए की परीक्षाओं में एक छात्रा को स्नातक द्वितीय वर्ष का पेपर देने की बजाय तृतीय वर्ष का पेपर दे दिया।

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरती कुमारी वर्मा रामदयाल वर्मा जिसके रोल नंबर 296239 है, शनिवार को कॉमर्स कॉलेज परिसर में बीए द्वितीय वर्ष का चित्रकला विषय की परीक्षा देने गई तो वीक्षक ने बीए तृतीय वर्ष का पेपर दे दिया, जबकी 5 मार्च को पूर्व में ही इस पेपर की परीक्षा हो चुकी थी। वह परीक्षा कक्ष में निर्धारित समय से करीब 15 मिनट देरी से पहुंची, जिसके चलते वो पेपर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाने से प्रश्नों के हल उत्तर पुस्तिका में जल्दबाजी में लिखती रही एवं पूरा पेपर हल कर दिया। जब परीक्षा कक्ष से बाहर आने पर अन्य छात्र छात्राओं से उसके द्वारा पेपर मिलान किया गया तो अन्य परीक्षा पत्र मिलने का पता चला।

वह वापिस उक्त परीक्षा कक्ष में मौजूद वीक्षक के पास गई तो वीक्षक ने छात्रा से वापिस प्रश्न पत्र ले लिया, जबकि परीक्षा देने के बाद प्रश्न पत्र छात्र छात्राओं के पास ही रहते हैं। अब इस संबंध में छात्रा द्वारा प्राचार्य ओ.पी. शर्मा को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या समाधान नहीं हो पाया। छात्रा को चित्रकला के परीक्षा पत्र में सप्लीमेंट्री आने का डर सताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...