पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News There Will Be Many Programs At The Block Level Under The 150th Birth Anniversary Year

150वें जयंती वर्ष के तहत ब्लॉक स्तर पर होंगे कई कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 2 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 12 को दांडी यात्रा से होगी। महात्मा गांधी 150वीं जयंती समारोह समिति के जिला सहसंयोजक विनोद जैन ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन में ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन राज्य सरकार कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर ने किया। इसमें सवाई माधोपुर शहर में संयोजक मनोज यादव, सहसंयोजक बृजमोहन सिसोदिया, सवाई माधोपुर ग्रामीण के मलारना डूंगर में संयोजक धर्मराज मीणा, सहसंयोजक रामखिलाड़ी मीणा, गंगापुर शहर में संयोजक विकास जैन, सहसंयोजक राजकुमार मिश्रा, गंगापुर देहात के वजीरपुर में संयोजक जाहिद फारुकी, बामनवास में संयोजक बुद्धिराज मीणा आदि को बनाया गया है। विनोद जैन ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन की श्रृंखला में 12 मार्च को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर सप्ताह के प्रथम दिन 12 मार्च को प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन, 13 मार्च को गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, 14 मार्च को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगित, 15 मार्च को चित्रकला प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 मार्च को निबंध प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 17 मार्च को काव्य कविता प्रतियोगिता तथा सातवें दिन 18 मार्च को महापुरुषों पर आधारित रूपधरो प्रतियोगिता एवं सेमीनार के साथ साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन होगा।

खबरें और भी हैं...