- Hindi News
- National
- Bonli News Rajasthan News Towards Closing Of Academic Session Meritorious Students Have Not Yet Received Laptops In The District
शैक्षिक सत्र समापन की ओर, जिले में मेधावी विद्यार्थियों को अभी तक नहीं मिले लैपटॉप
सरकार ने शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए लेपटॉप वितरण योजना चला रखी है, लेकिन शैक्षिक सत्र 2018-19 के मेधावी छात्र-छात्राओं को लेपटॉप का वितरण अभी तक भी नहीं किया गया है। जबकि शैक्षिक सत्र 2019-20 समाप्ति की ओर है। सत्र समाप्ति में दो माह का समय भी शेष नहीं बचा है। ऐसे में मेधावी छात्र-छात्राओं में लेपटॉप नहीं मिलने को लेकर परेशानी बढती जा रही है। कई मेधावी छात्र-छात्राओंने बताया कि पूर्व में तो जनवरी माह तक ही लेपटॉप का वितरण हो जाता था, लेकिन इस बार तो मार्च माह में भी लेपटॉप का वितरण नहीं किया गया है। गौरतलब है कि राजकीय विद्यालयों में कक्षा 8, 10 एवं 12 तथा प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक अर्जित करने पर विभाग द्वारा तय की गई संख्या के अनुसार वरीयता से लेपटॉप का वितरण किया जाता है। अभी तक संबंधित मेधावी छात्र-छात्राओं को लेपटॉप का वितरण नहीं किया गया है। ऐसे में उन्होंने लेपटॉप वितरण करवाने की मांग की है। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रामखिलाड़ी बैरवा ने बताया कि कोई जानकारी नहीं मिली है।