पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malarna Dungar News Rajasthan News Transformers39 Precious Parts Stolen In Gambhira And Rasulpura

गंभीरा व रसूलपुरा में ट्रांसफार्मरों के कीमती कलपुर्जे चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाडौती| क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरों की लगातार सक्रियता बढ़ रही है। 2 दिन पूर्व शेषा गांव से चोर बिजली के ट्रांसफार्मर के कलपुर्जे चुरा कर ले गए थे। गुरुवार रात को गंभीरा गांव से चोरों ने ट्रांसफार्मर के चोरी करने का प्रयास किया था और अब शुक्रवार रात को एक बार फिर ट्रांसफार्मर चोरों ने गंभीरा व रसूलपुरा गांव से ट्रांसफार्मर की कलपुर्जे चुरा लिए।

रसूलपुरा गांव में हाईवे के किनारे पोल पर रखे ट्रांसफार्मर को चोरों ने सीढ़ी के सहारे नीचे उतारकर उसमें से कीमती कल पुर्जे चुरा लिए। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 3:00 बजे से करीब आधे गांव की बिजली गुल है। वहीं दूसरी ओर उसी रात में
गंभीरा में नहर के पास लगे ट्रांसफार्मर से चोर कीमती कलपुर्जे चुराकर ले गए। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर चोरी की शिकायत भाडौती कनिष्ठ अभियंता को की। लाइनमैनों ने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया। भाडौती कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार मीणा का कहना है कि ट्रांसफार्मर चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार रात को चोरी हुए ट्रांसफार्मर का मुकदमा मलारना डूंगर थाने में दर्ज करवाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...