- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Tribute Meeting Organized On The Death Anniversary Of Savitri Bai Phule
सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सैनी विकास संस्थान के तत्वावधान में संस्थान द्वारा संचालित सैनी छात्रावास प्रांगण में सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि सैनी विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष भागचंद सैनी की अध्यक्षता में मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सावित्री बाई फुले की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष भागचंद सैनी ने पिछड़े व दलितों में बालिका शिक्षा को अनिवार्य करने, छूआछूत को मिटाने के लिए सभी को आगे आने तथा कुरीतियां व अंधविश्वास मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।
महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के तत्वावधान खैरदा स्थित कार्यालय पर संस्थान के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला प्रवक्ता राजेश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने दलितों पिछड़ों के उद्धार के लिए अनेकों पाठशाला खोली, जिसमें विशेषकर बालिका शिक्षा पर अधिक जोर दिया गया।