मतदान दिवस पर दो इंजीनियरों की तैनाती
सवाई माधोपुर|पंचायत समिति सवाई माधोपुर की 34 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच पद के लिए 15 मार्च को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा मतदान दिवस के लिए जिले में इलेक्ट्रोनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के दो इंजीनियर्स की सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस को ईवीएम में आने वाली तकनीकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए इंजीनियर्स का मुख्यालय निर्धारित किया गया है। इंजीनियर विनित रंजन मोबाइल नम्बर 8800713276, 9899751213 का मुख्यालय कार्यालय उप जिला कलक्टर सवाई माधोपुर में तथा इंजीनियर पवन कुमार मोबाइल नम्बर 8982682234
का मुख्यालय पुलिस चौकी कुंडेरा में निर्धारित किया
गया है।