- Hindi News
- National
- Malarna Dungar News Rajasthan News Two Parties Created Ruckus 6 Arrested 4 Cars Seized
दो पक्षों ने मचाया हंगामा, 6 गिरफ्तार, 4 कार जब्त
मलारना डूंगर | कस्बे में सोमवार की रात बस स्टैंड के पास दो पक्षों ने हंगामा किया। दोनायचा व बहतेड़ गांव के दर्जनों युवक एक दूसरे पर वाहन पकडवाने का आरोप प्रत्यारोप लगा झगडा करने लगे। दोनों ही पक्ष के लोग कार में बैठकर आए तथा हंगामा कर दिया। आधे घंटा से अधिक समय तक युवक उत्पात मचाते रहे, जिससे बस स्टैण्ड पर भीड जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना से सिपाही मौके पर पहंचे तथा युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माने। ऐसे में कुछ देर बाद थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह भी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा सख्ती कर युवकों को थाना पर लेकर आए, जहां भी युवकों ने हंगामा करना प्रारम्भ कर दिया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आजम, अकरम, मुकर्रम निवासी बहतेड व दूसरे पक्ष के आसिफ, सुफियान व सराउदीन निवासी दोनायचा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चार कार भी जब्त की है।
एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मामला: अकरम खान निवासी बहतेड ने पुलिस को बताया कि वह 9 मार्च को मलारना डूंगर बस स्टैंड पर खडा था। इसी दौरान सुफियान निवासी दोनायचा ने पूर्व सरपंच इरफान को बुलाया, जिसके साथ 10-12 आदमी थे। उन्होंने मैरे साथ मारपीट की। इसी प्रकार दूसरे पक्ष के सुफियान निवासी दोनायचा ने पुलिस को बताया कि मैं सोमवार को अपने गांव से मलारना डूंगर आया था। अचानक बस स्टैंड पर बहतेड निवासी छज्जू, आजम, बब्लू और मुकर्रम आए और मुझे पीटने लगे।