पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Two People Injured In A Clash Of Two Bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाडौती| लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर कस्बे में गौण मंडी के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार दो जने घायल हो गए। 108 एंबुलेंस कर्मी नफीस खान ने बताया कि तारनपुर निवासी कुलदीप पुत्र रामजीलाल मीणा बाइक पर सवार होकर भाडौती से अपने गांव तारनपुर जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सोयब पुत्र इकराम खान निवासी खिरनी मलारना चौड से अपने गांव आ रहा था। अचानक गौण मंडी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।

ग्रामीणों ने कुलदीप मीना की हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस से सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर भिजवाया। वहीं घायल सोयब को निजी वाहन से भाडौती पीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को सुरक्षा की दृष्टि से भाडौती पुलिस चौकी में लाकर खड़ा कर दिया।

पंचतंत्र
खबरें और भी हैं...