- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Vacation Declared On March 15 In 34 Gram Panchayats Of Sawai Madhopur Panchayat Samiti
सवाई माधोपुर पंचायत समिति की 34 ग्राम पंचायतों में 15 मार्च को मतदान दिवस पर अवकाश घोषित
सवाई माधोपुर | राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सवाई माधोपुर की 34 ग्राम पंचायतों में (आटूण कलां, रामडी एवं पचीपल्या को छोडकर) प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने मतदान दिवस 15 मार्च को उक्त पंचायत क्षेत्रों में मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसी तरह जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ एस.पी. सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं में मतदान दिवस को मदिरा के प्रवाह के संबंध में निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया द्वारा घोषित कार्यक्रम के पंचायत समिति सवाई माधोपुर की 34 ग्राम पंचायत क्षेत्र में (आटूण कलां, रामडी एवं पचीपल्या को छोडकर) संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों के 5 किमी परिधि क्षेत्र में 13 मार्च सायं 5 बजे से 15 मार्च को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया है।